Posts

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति

Image
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र पुरोला के अन्तर्गत मठ लमकोठी मोटर मार्ग के कि.मी. 02 से 5 तक विस्तार कार्य हेतु रूपये 76.78 लाख, विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु रूपये 38.76 लाख, विधानसभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु रूपये 148.40 लाख, विधानसभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत रानीगढ़ लैणी-बुढ़वा-सौड मोटर मार्ग का पी0सी0 द्वारा डामरीकरण हेतु रूपये 389.22 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अन्तर्गत गैंरखेत से लखमरा तक मोटर मार्ग के नवनिर्माण हेतु रूपये 122.90 लाख, विधानसभा क्षेत्र रूड़की के अन्तर्गत विभिन्न 02 मोटर मार्गों हेतु रूपये 392.38 लाख, विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के अन्तर्गत वार्ड सं0-89 के मार्ग एवं नाली का निर्माण हेतु रूपये 241.93 लाख, विधानसभा क्षेत्र रायपुर के अन्तर्गत वार्ड संख्या- 66 के आंतरिक क्षतिग्रस्त मार्गों पर इण्टरलॉकिंग टाईल्स द

आपदा प्रभावितों के सहायतार्थ 22.5 करोड़ का चेक मंत्री धन सिंह रावत को प्रदान किया

Image
देहरादूना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वर्चुअल उपस्थिति में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह द्वारा मंगलवार को श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली में उत्तराखण्ड में आपदा प्रभावितों के सहायतार्थ सी.एस.आर. के अंतर्गत 7 पॉवर पीएसयू के सौजन्य से संकलित कुल रू 22.5 करोड़ का चेक आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को प्रदान किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में सचिवालय से वर्चुअल प्रतिभाग कर इस राज्य को प्रदान की गई सहायता के लिए केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्टूबर में अतिवृष्टि से उत्तराखण्ड को काफी नुकसान हुआ था। इस आपदा से निपटने के लिए केन्द्र सरकार से राज्य को पूरा सहयोग मिला। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं ऊर्जा मंत्री आर. के सिंह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र से हमें 03 हेलीकॉप्टर मिले जिसकी वजह से हम 500 से अधिक लोगों की जान बचा पाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की दृष्टि से उत्तराखण्ड संव

एसजेवीएन के अध्यक्ष ने किया 1320 मेगावाट की बक्सर ताप संयंत्र की दूसरी इकाई के कार्यों का शुभारंभ

Image
देहरादूना। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से (2 Û 660) 1320 मेगावाट के बक्सर ताप विद्युत संयंत्र की दूसरी इकाई के कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर परियोजना स्थल पर निदेशक (विद्युत), सुशील कुमार शर्मा तथा एसजेवीएन थर्मल प्रा. लिमिटेड (एसटीपीएल) के सीईओ संजीव सूद अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित उपस्थित रहे। इस अवसर पर नन्द लाल शर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1320 मेगावाट के बक्सर थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला 9 मार्च 2019 को रखी गई। श्री शर्मा ने यह भी बताया कि माननीय केंद्रीय विद्युत तथा एनआरई मंत्री आर. के. सिंह द्वारा परियोजना प्रगति की निरंतर मॉनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने सभी हितधारकों को निर्धारित समय सीमा से पहले परियोजना को कमीशन करने के लिए उत्साहपूर्वक कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने आगे अवगत करवाया कि इस संयंत्र में दो इकाइयाँ है तथा पहली इकाई पर 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया

रिफ्लेक्सोलॉजी (पैरों की थेरपी) के लिए प्रशिक्षण कैम्प होंगे आयोजितः महाराज

Image
देहरादूना। चार धाम यात्रा और 15 चयनित ट्रेकिंग ट्रैक्शन सेंटर के पास रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यूटीडीबी) की ओर से उत्तरकाशी में एक महीने और रुद्रप्रयाग में 15 दिनों तक रिफ्लेक्सोलॉजी (पैरों की थेरपी) के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जाएगा। निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड जम्मू, कटरा के चार विशेषज्ञों की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने कैंप कार्यालय सुभाष रोड़ पर मंगलवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए कही। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने कैंप कार्यालय सुभाष रोड़ पर मंगलवार को पर्यटन विभाग द्वारा चार धाम यात्रा और 15 चयनित ट्रेकिंग ट्रैक्शन सेंटर के पास रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से उत्तरकाशी में एक महीने और रुद्रप्रयाग में 15 दिनों तक रिफ्लेक्सोलॉजी (पैरों की थेरपी) के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन के विषय में जानकारी देते हुए बत

हर घर भाजपा, घर-घर भाजपा अभियान के तहत जनसंपर्क में जुटे भाजपा नेता

Image
देहरादूना। हर घर भाजपा, घर-घर भाजपा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता इन दिनों घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बता रहे हैं। लगभग 1 माह से चल रहे इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और नेता इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बीर सिंह पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोहब्बेवाला क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान भाजपा नेता बीर सिंह पंवार ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने इस दौरान राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी जनता के बीच में रखा। वहीं डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, बृज भूषण गैरोला और सौरभ थपलियाल भी इस अभियान के तहत क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। जबकि कैंट विधानसभा क्षेत्र में महापौर सुनील उनियाल गामा हर घर भाजपा, घर-घर भाजपा अभियान को आम जन तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। महापौर जनता के बीच में सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बता रहे हैं। राजपुर विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय विधा

पैथोलॉजी दिवस मनाया गया

Image
देहरादून। आईएपीएम उत्तराखंड चौप्टर और पैथोलॉजी विभाग दून मेडिकल कॉलेज की ेओर से पैथोलॉजी दिवस मनाया गया। पैथोलॉजी में समकालीन बदलाव एवं उनके महत्व पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी। मुख्य अतिथि एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति प्रोफेसर हेमचन्द्र पाण्डेय और दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान में पैथालॉजी का अहम योगदान है। एम्स से आए प्रोफेसर संजीव किशोर, एसजीआरआर से आई प्रोफेसर सीमा आचार्य, एचआईएमएस से आईं प्रोफेसर अनुराधा कुसुम ने पैथोलॉजी में आए बदलाव पर व्याख्यान दिया। पैथोलॉजी के एचओडी प्रो. नवीन चंद्र थपलियाल ने सभी का आभार जताया और विभाग में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान एमबीबीएस के छात्रों के बीच कई प्रशनोत्तरी समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दौरान गायनी एचओडी डा. चित्रा जोशी, डा. नीलिमा बहल आदि मौजूद रहे।

राजाजी टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खोला गया

Image
देहरादून। राजाजी टाइगर रिजर्व को सोमवार को पर्यटकों के लिए दोबारा खोल दिया गया। राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला,मोतीचूर, रानीपुर, मोहंड और आशारोड़ी के गेट पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। इस मौके पर टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से सभी गेट पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह पहली बार है जब आशारोड़ी गेट से पार्क पर्यटकों के लिए खोला गया है। अब पर्यटक यहां से भी प्रवेश ले सकेंगे। दि लचस्प पहलू यह रहा कि पहले ही दिन बड़ी संख्या में पर्यटक चीला, मोतीचूर, मोहंड व आशारोड़ी गेट पर सफारी करने पहुंचे। टाइगर रिजर्व प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से पर्यटकों को टाइगर रिजर्व के बारे में जानकारी देने के साथ ही रिजर्व में रहने वाले पक्षियों और वन्यजीवों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। दूसरी ओर राजाजी को पर्यटकों के लिए खोले जाने को लेकर के बाद अधिकारियों कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली। इससे पहले राजाजी टाइगर रिजर्व को एक अक्टूबर को ही पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था। इतना ही नहीं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के निर्देश पर राजाजी टाइगर रिजर्व के क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट जोन में दो सफारी ट्रैक बना