Posts

प्रदेश में 27 नए कोरोना संक्रमित मिले

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 27 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 233 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक प्रदेश में 344724 लोग संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नौ जिलों में 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में एक-एक, देहरादून में आठ, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में पांच-पांच, पौड़ी में तीन व टिहरी जिले में दो नए संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में 14 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर अब तक 330886 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में फिलहाल 233 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए टिहरी जिले के भिलंगना क्षेत्र के गोपाल सिंह ने प्रदेश में चुनावी जन सभाएं और धार्मिक आयोजनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। मुख्य न्यायाधीश नैनीताल को प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि देशभर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। कई जगह चुनावी रैली, जनसभा और धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। जहां पर शारीरिक दूरी का पालन न

बहन के छोटी जाति के युवक से प्यार होने पर सगे भाइयों ने उतारा मौत के घाट, दो भाई व भाभी गिरफ्तार

Image
देहरादूना। बहन को दूसरी जाति के युवक से प्यार हुआ तो उसके नाराज भाइयों ने युवती को बिहार से देहरादून लाकर मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने युवती के दो सगे भाई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 13 अक्टूबर को देहरादून के रायपुर में ग्राम सौडा सरौली के जंगलों में एक शव पड़ा हुआ मिला था। थाना प्रभारी रायपुर अमरजीत सिंह रावत मय फोर्स मौके पर पहुंचे तो सौडा सरौली से करीब दो किमी दूर जंगल में एक रपटे पर शव पत्थरों में दबा हुआ था। शव करीब एक से डेढ़ माह पुराना लग रहा था तथा काफी सड़ी-गली अवस्था में था। शव के कपड़ों से महिला का होना ज्ञात हुआ। शव की पहचान के लिए पुलिस ने युवती की फोटो सोशल मीडिया और अखबारों में दी। जिसके बाद बीस अक्टूबर को मुनटुन भगत निवासी राजीव नगर रिस्पना पुल ने थाने पर आकर उक्त महिला की शिनाख्त अपनी साली रीना के रूप में की। मृतका की पहचान रीना पुत्री प्रभुभगत निवासी कोटवा जिला मोतीहारी, बिहार हाल निवासी राजीव नगर, रिस्पनापुल थाना नेहरू कॉलोनी के रूप में की गई। उसने पुलिस को बताया कि रीना अक्तूबर में बिहार से देहरादून आई थी। वह यहां पर अपने भाई सुभाष,

मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यों के लिए प्रदान की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति

देहरादूना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय उफरैखाल, पौड़ी गढ़वाल में महिला छात्रावास के भवन निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 93 लाख, राजकीय महाविद्यालय, पाबौ पौड़ी गढ़वाल के महिला छात्रावास भवन निर्माण हेतु 3 करोड़ 85 लाख रूपये, व्यासी जल विद्युत परियोजना में पूंजीगत व्यय हेतु अंशपूंजी के रूप में 56 करोड़ रूपये, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड बीरोंखाल की वेदीखाल (जीओवी) पम्पिंग पेयजल योजना हेतु 22 करोड़ 85 लाख रूपये, जनपद देहरादून अन्तर्गत मानसून अवधि में बाढ़ प्रभावित 08 कार्यों/क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण हेतु 19 करोड़ 21 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में चम्पावत-खेतीखान मोटर मार्ग के किमी 02 में ट्रैक रूट का निर्माण हेतु 99.45 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र लक्सर के अन्तर्गत विभिन्न 08 कार्यों हेतु 2 करोड़ 39 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र यमुनोत्री के अन्तर्गत विभिन्न 05 निर्

पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ का किया भावपूर्ण स्मरण

देहरादूना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ का उनकी जंयती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड की धरोहर है। उन्होंने देश की आजादी के आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत की आजादी में ‘पेशावर कांड‘ मील का पत्थर साबित हुआ, जिसने भविष्य की क्रांति की आधारशिला रखी। उन्होंने निहत्थी जनता पर गोली न चला कर दुनिया को अपनी बहादुरी व देशभक्ति का संदेश दिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत की आजादी में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली तथा उनके साथियों ने अद्वितीय योगदान दिया। पेशावर कांड के बाद महात्मा गांधी ने ‘‘वीर चन्द्र सिंह को गढ़वाली‘‘ नाम देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ के बताये मार्ग का अनुकरण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सीएम ने पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादूना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी विश्व के महानतम राजनेताओं में से थे, उनके लिए राष्ट्रहित ही सर्वाेपरि था। वे अपनी दूरगामी सोच के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी वक्ता के रूप में अद्वितीय थे। उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

टिहरी जिले में द्वारी गांव में घंटाकर्ण देवता की जात का भव्य व दिव्य आयोजन

Image
घनसाली। ‘रैत-मैत कू लोभी छौं मैं, अन्न-धन्न को लोभी नि छौं, औतों को पुत्र द्योलू, क्वारों वर द्योलू संकट काटलो, विपदा बांटलो, अपणी रैत-मैत तैं जस देई जौलू’।उत्तराखंड के टिहरी जिले में घनसाली तहसील क्षेत्र अंतर्गत द्वारी गांव में घंडियाल (घंटाकर्ण) देवता की लोक जात का भव्य आयोजन किया गया। घंटाकर्ण देवता की लोक जात में प्रवासी और आस-पास के क्षेत्रों के लोग बड़ी तादात में शामिल हुए। लोगों ने घंटाकर्ण देवता व नागरजा देवता के दर्शन किए और मनौती मांगी। देवता ने सभी लोगों को आशीर्वाद प्रदान किया। जिन लोगों की पिछली लोकजात में मांगी गई मनौती पूर्ण हुई उन्होंने घंटाकर्ण देवता को साड़े, चांदी के छत्र व घंटियां भेंट की। रात्रि को मोलखा में जागरण व मेले का आयोजन हुआ। घंटाकर्ण देवता की इस द्विवार्षिक लोकजात में मुंबई, दिल्ली, गुजरात, चंडीगढ़, देहरादून, उत्तरकाशी, श्रीनगर आदि क्षेत्रों में रहने वाले प्रवासी बड़ी संख्या में गांव पहुंचे और लोक जात में शामिल होकर अपने इष्ट और ग्राम देवता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि इस मंदिर में जो भी श्रद्धालू सच्चे मन से कोई मन्नत मांगता है वह मन्नत अवश्य

राज्य के सबसे प्रभावशाली लोगों ने एक एक्शन प्लान को दिया आकार

Image
देहरादून। अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत के साथ नेतृत्व करता है ने आज देहरादून में अपने फ्लैगशिप कार्यक्रम, नवभारत नवनिर्माण मंच- उत्तराखंड का आयोजन किया। इस सम्मेलन में 10 से भी ज्यादा दमदार सत्रों जिसमें कई जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया। इनमें शामिल थे पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड, मनीष सिसोदिया, उप-मुख्यमंत्री, दिल्ली, हरक सिंह रावत, उद्योग मंत्री,उत्तराखंड, हरीश रावत,उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, प्रेमचंद अग्रवाल, उत्तराखंड विधानसभा के स्पीकर, और कर्नल अजय कोठियाल, सीएम पद के उम्मीदवार, आप। उन्होंने राज्य के सबसे प्रासंगिक विषयों को संबोधित किया जैसे राज्य की अर्थव्यवस्था को दोबारा आकार देना, कोविड-19 के बाद पर्यटन को पुनर्जीवित करना, जलवायु संकट और आगामी राज्य चुनाव। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “उत्तराखंड में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा, लोग फिर से कांग्रेस की सरकार नहीं चाहते हैं, राज्य की जनता स्वाभिमानी और राष्ट्रवादी है। लोग चाहते हैं कि फिर से बीजेपी की सरकार आए और इसी तरह से लोगों के लिए काम करे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमारी स