Posts

देहरादून जिले में 194 कोरोना संक्रमित पाए गए

देहरादून। देेहरादून जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 194 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 25012 हो गयी है, जिनमें कुल 22148 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1711 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जांच हेतु कुल 2935 सैम्पल भेजे गये। आज जनपद के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए सैम्पल कलैक्शन केन्द्रों पर कुल 432 सैम्पल लिए गए, जिनमें जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर 1 एवं आईएसबीटी में 2 कुल व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई। इनमें आशारोड़ी चैक पोस्ट 118 एन्टीजन, जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर 43 आरटीपीसीआर एवं 32 एन्टीजन टेस्ट, आइएसबीटी पर 147 एंटीजन तथा कुल्हाल चैक पोस्ट पर 92 एन्टीजन सैम्पल लिए गए। जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 54 व्यक्तियों के चालान किए गए। जिलाधिकारी डाॅ0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सम्बन्धित अधिकारियों केा निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण के विरूद्ध इस लड़ाई में अब-तक प्राप्त हुए अनुभवों से

डीएम ने त्यूणी में सुनीं जनसमस्याएं, 40 में से 18 शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव नेे 03 दिवसीय शीतकालीन भ्रमण कार्यक्रम के प्रथम दिवस में आज ग्राम मैन्द्रथ (त्यूनी) में विभागीय अधिकारियों के साथ स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सुनवाई के दौरान 40 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 18 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष 22 शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को 15 दिन में निस्तारण के निर्देश के साथ हस्तांतरित किया गया। इस अवसर पर अधिकतर शिकायतें लोनिवि, पीएमजीएसवाई, सिंचाई, वन विभाग, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित प्राप्त हुई। इससे पूर्व जिलाधिकारी जब अपने भ्रमण के दौरान मैन्द्रथ ग्राम पंहुचने पर क्षेत्रवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया, उन्होंने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत् क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान तीव्र गति से कराए जाने का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय-समय पर क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं को सुने तथा उनकी शिकायतों को बिना किसी लाग-लपेट के मौके पर अथवा त

फिल्म एशोसिएशन के अध्यक्ष एसपीएस नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड फिल्म एशोसिएशन के अध्यक्ष एसपीएस नेगी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड फिल्म एशोसियेशन के अध्यक्ष के रूप में राज्य में फिल्मांकन के विकास में उनका सराहनीय योगदान रहा।

राज्य में मानव वन्य जीव संघर्ष से सम्बन्धित देश का पहला प्रशिक्षण केन्द्र खोला जायेगाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि स्कूल के भवनों के रूपान्तरण के साथ ही वहां पर शिक्षा एवं सुरक्षा का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने से ही हम छात्रों का वर्तमान के साथ ही भविष्य सुरक्षित करने में सफल हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य आपदा की दृष्टि से संवदेनशील होने के कारण विद्यालयों में छात्रों एवं शिक्षकों को प्राकृतिक आपदा से बचाव की जानकारी दी जानी भी समय की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मानव वन्य जीव संघर्ष की भी चुनौती रही है, इसे ध्यान में रखते हुए राज्य में मानव वन्य जीव संघर्ष से सम्बन्धित देश का पहला प्रशिक्षण केन्द्र खोला जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड आपदा प्रबन्धन का अलग से मंत्रालय गठित करने वाला भी पहला राज्य है। गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में सस्टेनेबल इनवायरमेंट एण्ड इकोलॉजिकल सोसायटी (सीड्स) एवं हनीवेल सेफ स्कूल कार्यक्रम के तहत 15 स्कूलों का रूपान्तरण के पश्चात् शिक्षा विभाग को सौंपे जाने से सम्बन्धित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा के अनुकूल माहौल से छात्रों में सकारात्मक

किसानों के हित में हैं कृषि कानूनः निशंक

रुद्रपुर। गांधी पार्क में किसान बिल के समर्थन में आयोजित रैली को केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पारित कानून किसानों के हित में हैं। इससे किसानों को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं। निशंक ने कहा कि इस कानून के लागू होने से किसानों को बिचैलियों से मुक्ति मिलेगी और वे आर्थिक तौर पर सशक्त होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की हिमायती है। कहा कि विपक्षी दल की अफवाहों पर ध्यान न दें। केंद्र व राज्य सरकारें किसानों के हित में कार्य कर रही हैं।

किसान रैली में भाग लेने जा रहे कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडे पर कांग्रेसियों ने फेंकी चूड़ियां

रुद्रपुर। रुद्रपुर में मोदी मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित किसान रैली में भाग लेने जा रहे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडे पर कांग्रेसियों ने चूड़ियां फेंकी। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है भाजपा सरकार किसान विरोधी है। गुरुवार को भाजपा द्वारा किसान बिल के समर्थन में आयोजित किसान रैली में प्रतिभाग करने के लिये प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे काफिले के साथ अपनी विधानसभा से होकर गुजर रहे थे। तभी नेशनल हाईवे में पहले से ही खड़े कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रीत ग्रोवर व गदरपुर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी उनके काफिले के सामने आकर केबिनेट मंत्री अरविन्द पांडे के ऊपर चूड़ियां फेंक दी। आक्रोशित कांग्रेसियों ने अरविन्द पाण्डे सहित भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि, चूड़ी फेंकने के बाद कैबिनेट मंत्री पांडेय हाथ जोड़कर अपने काफिले के साथ रवाना हो गए। और इस तरह से कांग्रेसियों का विरोध का शिक्षा मंत्री को सामना करना पड़ा। ऊधमसिंह नगर में भाजपा की किसान रैली का तीखा विरोध, काशीपुर में मेयर को जबरन रोका, वाहनों में की गयी तोड़फोड़ ऊधमसिंह नगर। केंद्र सरकार क

उत्तराखंड फिल्म एशोसिएशन के अध्यक्ष एसपीएस नेगी का निधन

देहरादून। उत्तराखंड फिल्म एशोसिएशन के अध्यक्ष एसपीएस नेगी नहीं रहे, उनका कोरोना के चलते निधन हो गया। वे एनडी तिवारी सरकार में गठित फिल्म विकास परिषद में सदस्य बनाये गए थे, उसके बाद हरीश रावत सरकार में भी फिल्म विकास परिषद में उनको सदस्य नामित किया गया था। विभिन्न संगठनों, फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एसपीएस नेगी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड फिल्म एशोसियेशन के अध्यक्ष के रूप में राज्य में फिल्मांकन के विकास में उनका सराहनीय योगदान रहा।