Posts

सांसद, विधायक, पार्षद की पेंशन भी सरकारी कर्मचारियों की तरह समाप्त होः डीपीएस रावत

Image
देहरादून। यू०के०डी० (डेमोक्रेटिक) के पूर्व लोकसभा गढ़वाल सांसद प्रत्याशी रहे इं० डीपीएस रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के समय प्रधानमंत्री वाजपेई के कार्यकाल के दौरान सभी आम कर्मचारियों का 60 साल सरकार मे सेवा देने के बाद उन सभी कर्मचारियों की पेंशन को खत्म करने प्रवाधान कर दिया था, जो कि सभी बीजेपी कांग्रेस व अन्य पार्टियो के सांसदों ने आम कर्मचारियों की पेंशन के खिलाफ 545 सांसदो ने संसद सत्र के दौरान लोकसभा मे इस बिल को पूर्ण बहुमत से पास करवाया था, पर यह सभी सांसद आजादी से लेकर आजतक 70 साल से जो इस देश को सिर्फ 5 साल चुनाव जीतने के दौरान सरकारी सेवाओं की सुबिधा लेकर लूटने का काम कर रहे, जो कि आम आदमी की मेहनत का पैसा है। देश आज तक इन सभी सांसदों की सेवा मे अरबो रुपयों स्वाव कर चुका हैं। यह सांसद विधायक पार्षद अपने सुख के लिये सरकारी धन को खूब लूट रहे हैं, पर आम आदमी के विकास के लिये कभी एक नहीं हुए है। भारतीय चुनाव आयोग को अब देश के आम नागरिक के हित मे फैसला करना चाहिये, सांसद विधायक पार्षद की पेंशन को भी खत्म करने का प्रवाधान होना चाहिये। क्यों कि यह सिर्फ 5 साल के लिये राजनीति

वार्षिक कैलेंडर ‘बारामास-2021’ की प्रतिलिपि स्पीकर को भेंट की

Image
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल को आज नए साल के शुभ अवसर पर वार्षिक कैलेंडर ‘बारामास- 2021’ की प्रतिलिपि भेंट की गई। पेन-इंडिया फाउंडेशन (पीआईएफ) द्वारा प्रकाशित इस वार्षिक कैलेंडर की खास बात यह है कि इसमें उत्तराखंड की विभूतियों को उनके संक्षिप्त विवरण के साथ शामिल किया गया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि पेन-इंडिया फाउंडेशन अपने स्कूल के माध्यम से निर्धन बच्चों को निशुल्क व गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया करवा रहा है। साथ ही बारामास कैलेंडर का प्रकाशन एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा है कि इस कैलेंडर के माध्यम से जहां लोगों को तिथि वार विवरण मिलेगा, वहीं उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न विभूतियां जिन्होंने प्रदेश के विकास संस्कृति समाज पर्यावरण के लिए कार्य किया ऐसे लोगों का भी स्मरण होगा। पेन-इंडिया फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. प्रकाश केशवया ने कहा कि पेन-इंडिया स्कूल के माध्यम से बच्चों को एक्टिविटी बेस्ड एजुकेशन देना फाउंडेशन का लक्ष्य है। पीआईएफ के सहसंस्थापक संतोष बुड़ाकोटी ने कहा कि सांस्कृतिक, इतिहासकार व मीडिया जगत के जानकारों

सीएम के विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे मनीष सिसोदिया

Image
देहरादून। दून के बहस स्थल से मनीष सिसोदिया उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विधानसभा सीट डोईवाला पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामसभा जीवन वाला में प्राइमरी विद्यालय की हालत पर सवाल उठाया। सिसोदिया ने कहा कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री की विधानसभा सीट का ही विद्यालय जो कि सड़क मार्ग के बिल्कुल बगल में है उसकी हालत खस्ताहाल है तो पहाड़ों के सरकारी विद्यालयों की स्थिति क्या होगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने आरोप लगाया कि सरकारी स्कूलों की हालत खस्ता कर प्राइवेट स्कूलों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से बहस की चुनौती स्वीकार कर गायब हुए मदन कौशिक

Image
-आॅडिटोरियम में आधा घंटे करते रहे इंतजार, सोमवार को होनी थी बहस देहरादून। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपने चैलेंज के मुताबिक देहरादून पहुंचे। उन्होंने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का डिबेट के लिए इंतजार भी किया लेकिन, मदन कौशिक डिबेट के लिए नहीं पहुंचे। इसके बाद मनीष सिसोदिया मुख्यमंत्री की विधानसभा सीट डोईवाला में एक स्कूल का निरीक्षण करने के लिए निकल गए। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी और बीजेपी की सियासी बहस को लेकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज देहरादून पहुंचे थे। हालांकि इस सियासी बहस के लिए उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पहले ही किनारा कर चुके थे। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया देहरादून सर्वे चैक स्थित ऑडिटोरियम में काफी देर तक मदन कौशिक का इंतजार करते रहे और उनकी कुर्सी खाली रखी गई। आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद भी मदन कौशिक नहीं पहुंचे।

भारत की हर बेटी के जीवन में शिक्षा का दीप जलेः स्वामी चिदानन्द सरस्वती

Image
ऋषिकेश। सावित्रीबाई फुले की 190 वीं जयंती के अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने नारी अधिकारों, नारी शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अविस्मर्णीय योगदान देने वाली प्रथम आधुनिक नारीवादी कार्यकर्ता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि भारत की प्रथम महिला शिक्षक और बालिका विद्यालय की पहली प्राचार्या सावित्रीबाई फुले को नारी शिक्षा, साक्षरता और उस समय समाज में व्याप्त अस्पृश्यता को समाप्त करने और पिछड़े वर्ग के उत्थान आदि अनेक उपलब्धियों के लिये उन्हंे हमेशा याद किया जायेगा। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि नारी शिक्षा, गरिमा, सम्मान और अधिकारों के लिये जीवन समर्पित करने वाली सावित्रीबाई ने वर्ष 1848 में पुणे में देश का पहला कन्या विद्यालय खोला था। वे एक एजुकेटर और एक्टिविस्ट के साथ सशक्त और सहृदय महिला थी, जो समाज के घोर विरोध के बावजूद स्वयं शिक्षित हुई और दूसरी नारियों को भी शिक्षित करने हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। 18 वीं व 19 वीं सदी में नारियों को शिक्षित करना और अस्पृश्यता आदि सामाजिक मुद्दों पर कार्

भाजपा सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ताः प्रीतम सिंह

देहरादून। देहरादून महानगर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्षों एवं वार्ड अध्यक्षों की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक राजकुमार की उपस्थिति में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा अध्यक्षता में हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा समय-समय पर दिये गये दिशा निर्देशों तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित कांग्रेस ब्लाक एवं वार्ड अध्यक्षों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए पार्टी की नीतियों एवं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों द्वारा किये गये विकास कार्यों की जानकारी के साथ ही भाजपा सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्रवान किया। प्रीतम ंिसह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। साथ ही भाजपा सरकार की विफलताओं को भी जनता के बीच हर स्तर पर उठायें। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों का आह्रवान करते हुए कहा कि पार्टी ध्वज प्रत्येक कार्यकर्ता के घर पर फहराया जाना चाहिए।

सीएम त्रिवेंद्र के स्वस्थ होने एवं दीर्घायु की कामना के लिए किया यज्ञ, हवन व प्रार्थना

Image
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अन्य संस्थाओं द्वारा राज्य में यज्ञ एवं प्रार्थना का दौर जारी है इसी क्रम में आज महानगर किसान मोर्चा द्वारा सब्जी मंडी निरंजनपुर स्थित मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से बातचीत करते हुए मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि केंद्र में नरेंद्र और प्रदेश में त्रिवेंद्र के नेतृत्व में देश और प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है हम सब भाग्यशाली हैं कि हमें इनके साथ कार्य करने का अवसर मिल रहा है। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि 14 देशों के नेताओं को लेकर हुए सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा मत लेकर विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता निर्वाचित हुए हैं जो भारत की बढ़ती साख का उदाहरण है और नए एवं आत्मनिर्भर भारत की छवि को दर्शाता है चमोली ने कहा कि प्रत्येक विधायक को मुख्यमंत्री से निरंतर सहयोग मिल रहा है उन्हों