Posts

पीएम मोदी ने मन की बात में लोकल फॉर वोकल पर दिया जोर

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर के कोषाध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का प्रोग्राम आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 74 विद्या विहार फेस टू में अपने बूथ पर सुना, जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया मन की बात कार्यक्रम का यह 79वां संस्करण है, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल के जिक्र से पूरा देश रोमांचित हो उठा। कहा कि राजकोट में लाइट हाउस, फ्रेंच टेक्नोलॉजी से बनाए जा रहे हैं, जिनमें टनल के जरिए मोनोलिथिक कंक्रीट कंस्ट्रशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है। इस टेक्नोलॉजी से बने घर आपदाओं का सामना करने में कहीं अधिक सक्षम होंगे जानकारी देते हुए बताया खादी खरीदना एक तरह से जन-सेवा और देश-सेवा भी है। मेरा आपसे आग्रह है कि आप सभी लोग ग्रामीण इलाकों में बन रहे हथकरघा उत्पाद जरूर खरीदें और उसे लोकल फॉर वोकल पर जोर देते हुए उन्होंने सभी से कहा कि हम लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि हम लोग भी खादी प्रयोग करें इस बार पूरा भारत वर्ष 15 अगस्त को ज्यादा से ज्यादा लोग राष्ट्रगान से जुड़ें। अब हम लोग अपन

वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की पत्रिका का विमोचन

Image
ऋषिकेश। नगर के वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की द्विवार्षिक पत्रिका वरिष्ठ नागरिक दर्पण के 8वें प्रकाशन का लोकार्पण उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों को लेकर संगठन को विधायक निधि से 2 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जहां वरिष्ठ नागरिकों की चिंता करते हैं वही समाज में अनेक सामाजिक कार्यों में भी अपनी भूमिका का निर्माण कर रहे हैं। श्री अग्रवाल ने कहा है कि भारत की संस्कृति में हमेशा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान रहा है उन्होंने कहा है कि भारतवर्ष में कभी भी वृद्धाश्रम की परंपरा नहीं रही। श्री अग्रवाल ने कहा है कि माता-पिता की सेवा करना भारत के नागरिक अपना पुण्य कर्तव्य समझते हैं। परंतु पश्चिमी सभ्यता के बढ़ते प्रभाव में आज वृद्ध आश्रमों की संख्या बढ़ रही है जो चिंताजनक है। श्री अग्रवाल ने कहा है कि वरिष्ठों द्वारा जीवन में क

राज्य की खराब सड़कों की हालत की ओर मुख्यमंत्री ध्यान देंः धीरेंद्र प्रताप

Image
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने राज्य के 3 जिलों उधम सिंह नगर नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल का तूफानी दौरा करने के बाद आज यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील की है कि वे राज्य की सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने पर तुरंत ध्यान दें। क्योंकि यदि इन सड़कों की खराब हालत के चलते बड़ी दुर्घटनाएं होती है उसकी जिम्मेदारी सरकार पर होगी। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी सारे राज्य में सड़कें पूरी चमक दमक में दिखाई देती थी लेकिन आज जब बारिश को कुछ ही दिन हुए हैं सड़कों की ऐसी हालत हो गई है जिन रास्तों पर व्यक्ति 3 घंटे में 100 किलोमीटर लेता था 5 घंटे में सफर करना पूरा मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क मुख्य तौर पर विकास की मुख्य धारा होती है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस पर प्राथमिकता से ध्यान देना चाहिए उन्होंने खेद व्यक्त किया कई सड़कों के मामले में खास तौर पर गढ़वाल की कई सड़कों के मामले में विगत सरकारों का ध्यान आकर्षित किया गया परंतु किसी भी मुख्यमंत्री ने इन सड़कों को ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

प्रदेश में 51 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 51 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। 24 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 637 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 23892 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली और चंपावत में एक-एक, देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में नौ-नौ, हरिद्वार में तीन, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी में दो-दो, रुद्रप्रयाग में चार और ऊधमसिंह नगर में सात संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341724 हो गई है। इनमें से 327716 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7359 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में ब्लैक फंगस के दो नए मामले सामने आए हैं। जबकि दो मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। छह मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में दो मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जिन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया। वहीं, एम्स में भर्ती दो मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश म

विभिन्न प्रजाति के पौधों का किया रोपण

देहरादून। रैपिड एक्शन फोर्स रेंज मुख्यालय-3 बालावाला, देहरादून के द्वारा श्री दरबारा सिंह बैंस, पुलिस उप महानिरीक्षक की उपस्थिति में द्रुत कार्य बल के अधिकारियों, जवानों, स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों ने आज को इण्टर मीडिएट कालेज, बालावाला विकासखण्ड डोईवाला, देहरादून में 200 पौधों का रोपण किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधें जैसे नीम, जामुन, हल्दु, शीशम, आंवला और आम आदि के पौधों कोल गाया गया। यह कार्यक्रम गृह मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरे भारत में सभी अर्द्ध-सैनिक बलों के द्वारा आज विशाल पौधरोपण अभियान-2021के रूप में किया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों से सभी अर्द्ध सैनिक बलों द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाता है।आरएएफ की मुख्य डयूटी देश में शांति स्थापित करना एवं दंगे-फसाद पर काबू करना है, इसमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के कुछ चुनिंदा अधिकारियों एवं कार्मिकों को लिया जाता है, जब स्थिति सिविल पुलिस के काबू से बाहर हो जाती है तो द्रुत कार्य बल को बुलाया जाता है। द्रुत कार्य बल जोकि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक हिस्सा है ने अपनी डय

घर के आंगन में खेल रही बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला

रुद्रप्रयाग। घर के आंगन में खेल रही बच्ची को गुलदार ने निवाला बना लिया। इस घटना से गांव के लोगों में दहशत है। एक दिन पहले भी गुलदार ने महिला को घायल किया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। घटना रुद्रप्रयाग जिले की है। सिल्ला ब्राह्मण गांव में हुई इस घटना से ग्राम वासियों में वन विभाग के प्रति रोष पनपता जा रहा है। गत दिवस आंगन में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को गुलदार उठाकर ले गया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पास के जंगल से बच्ची का शव बरामद कर लिया। एक दिन पहले भी अगस्त्यमुनि विकासखंड के ग्राम झटगढ़ की मंजू देवी जब चमराड़ा गांव के जंगल में घास लेने जंगल गई थी तो घात लगाकर गुलदार ने हमला कर दिया था। महिला ने दरांती से गुलदार पर कई वार किए। इसके बाद गुलदार महिला को छोड़कर जंगल में भाग गया। गुलदार व महिला के बीच लगभग दस मिनट तक संघर्ष चलता रहा। घायल महिला जंगल से वापस अपने अकेले ही पैदल चलकर घर पहुंची। ग्रामीणों ने महिला को बाद में अगस्त्यमुनि स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था।

राज्य आंदोलनकारियों ने की सशक्त भू-कानून की मांग

Image
मसूरी। शहीद श्रीदेव सुमन के शहादत दिवस पर राज्य आंदोलनकारी ने भू-कानून बनाने की मांग की और सरकार के खिलाफ शहीद स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने सरकार पर भू माफियाओं के हाथ जमीन बेचने का आरोप लगाया। साथ ही सरकार को चेतावनी दी कि जब तक भू-कानून नहीं बन जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। भू-कानून की मांग करते हुए राज्य आंदोलनकारियों ने कहा रकि 2022 में राजनीतिक पार्टियों को इसका जवाब दिया जाएगा। प्रदर्शन में राज्य आंदोलनकारी जयप्रकाश उत्तराखंडी, केदार सिंह चैहान और मुलायम सिंह पहाड़ी ने कहा कि प्रदेश की 80 प्रतिशत भूमि भू-माफियाओं ने अपने कब्जे में ले ली है। आज उत्तराखंड के आम निवासी जल, जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन उत्तराखंड बनने के बाद कोई भी सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारी ने उत्तराखंड का निर्माण यहां के लोगों के लिए किया था, लेकिन उत्तराखंड का बनाने का मकसद अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। आज पूरे उत्तराखंड में भू माफियाओं का कब्जा है। ऐसे में भू-कानून लाए जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हिमालय राज्यों की तर्ज पर