Posts

”वन मंत्रियों की बैठक” में राज्य के वन मंत्री हरक सिंह रावत ने किया प्रतिभाग

Image
नई दिल्ली/देहरादून। नई दिल्ली स्थित इंदिरा पर्यावरण भवन में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित ”वन मंत्रियों की बैठक” में उत्तराखण्ड के वन एवं वन्य जीव, पर्यावरण एवं ठोस अपशिष्ट निवारण, श्रम, सेवायोजन, प्रशिक्षण, आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की। बैठक में उत्तराखण्ड के वन मंत्री  डाॅ. हरक सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री की आशा के अनुरूप राज्य में प्लास्टिक  को पहले काफी हद तक बैन कर दिया गया है। वन क्षेत्र में सुधार एवं वन क्षेत्र को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने  बताया कि राज्य का 29 प्रतिशत भू-भाग में ही कृषि और जनसंख्या रहती है बाकी पूरा क्षेत्र वन है उन्होंने कहा कि वन को संरक्षण किये जाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैम्पा फण्ड के तहत रूपये 2675 करोड़ का बजट स्वीकृत करते हुये उत्तराखण्ड के वन एवं वन्य जीव मंत्री डा0 हरक सिंह रावत को क्रास चैक सौंपा। ज्ञातव्य है कि कैम्पा फण्ड का प्रयोग र

आरक्षण सूची आने के बाद विकासनगर ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों में नाराजगी

विकासनगर। पंचायत चुनावों के लिए जारी की गई आरक्षण सूची के सामने आने के बाद विकासनगर ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों में नाराजगी है। क्षेत्र के ढालीपुर में आयोजित जनप्रतिनिधियों की बैठक में सरकार पर नियम के विरुद्ध आरक्षण व्यवस्था लागू करने का आरोप लगाया गया। बैठक में सरकार की आरक्षण नीति के विरोध में आरपार की लड़ाई लड़ने का एलान भी किया गया। ढालीपुर के पूर्व प्रधान मौहम्मद इकबाल के आवास पर आयोजित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की बैठक में आरक्षण की पूरी प्रक्रिया को नियम विरुद्ध व सरकार की सोची समझी रणनीति का परिणाम बताया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के निवर्तमान सदस्य अजमेर सिंह राठौर ने कहा कि विकासनगर ब्लॉक में ग्राम पंचायत प्रधान के कुल 53 पदों में से 44 आरक्षित कर दिए गए हैं। क्षेत्र के 40 बीडीसी पदों में 27 आरक्षित हैं। इसके अलावा क्षेत्र की कुल सात जिला पंचायत सीटों में से छह को आरक्षित श्रेणी में डाल दिया गया है। कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां आरक्षित श्रेणी के वोटर नहीं हैं, लेकिन सीट उस श्रेणी के लिए आरक्षित कर दी गई हैं। उधर, ढालीपुर के पूर्व प्रधान मौहम्मद इकबाल ने कहा कि विकासनगर में 2011 की जनस

अनुच्छेद-370 हटाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा

देहरादून। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने अनुच्छेद-370 हटाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। प्रांतीय अध्यक्ष इंदु नौडियाल ने कहा कि संगठन का इसे हटाए जाने के तरीके का विरोध है। कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकार बहाल होने चाहिए। वहां से प्रतिबंध हटा लोगों व मुख्यधारा के नेताओं से बात की जाए। संगठन का जिला सम्मेलन गांधी ग्राम में आयोजित किया गया। इसमें छह प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें संसद और विधान मंडलों में 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग पुरजोर ढंग से उठाई गई। इसके अलावा महिला हिंसा के खिलाफ भी प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें महिला आयोग को अधिक सक्रिय व संवेदनशील बनाने, महिला कानूनों को लागू करने के लिए पर्याप्त बजट, दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर रोक के लिए प्रभावी कदम, अधिकाधिक फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की मांग भी की गई। इस दौरान समिति की नई जिला कार्यकारिणी का भी चुनाव हुआ। जिसमें नुरेसा अंसारी अध्यक्ष, दमयंती नेगी महामंत्री, चंदा ममगाईं व वृंदा मिश्रा उपाध्यक्ष, सीमा लिंगवाल कोषाध्यक्ष और संगीता थपलियाल व रामप्यारी सचिव बनी। तय किया गया कि संगठन का राज्य सम्मेलन 24 व 25 स

दो सितंबर को गाजे-बाजे के साथ होगा गणपति बप्पा का स्वागत

देहरादून। दो सितंबर को गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा का स्वागत होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू भी हो चुकी हैं। अधिकतर जगहों पर गणेशजी की प्रतिमा स्थापित कर 10 दिन तक धूमधाम से उत्सव मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार, भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन गजानंद की स्थापना  करने से विघ्नों से मुक्ति मिल जाती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अमृत चैघड़िया में सुबह 6.10 से 7.44 तक और अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12ः01 से 12ः55 तक मूर्ति स्थापना करना शुभ होगा। गणेश चतुर्थी के लिए लोगों ने खरीदारी करना शुरू कर दिया है। लेकिन, बप्पा की सूंड किस तरफ होना चाहिए, प्रतिमा खड़ी हुई होना चाहिए या बैठी हुई आदि बातों को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है। वहीं ज्योतिषाचार्यों की मानें तो दोनों ही तरफ की सूंड वाले गणेशजी की स्थापना शुभ होती है। बाईं तरफ की सूंड की प्रतिमा लेना ही शास्त्र सम्मत माना गया है। दाईं तरफ की सूंड की प्रतिमा में नियम-कायदों का पालन करना होता है। प्रतिमा हमेशी बैठी हुई मुद्रा में ही लेनी चाहिए। क्योंकि खड़े हुए गणेश को चलायमान माना जाता है। यदि सूंड प्

बहुश्रुत आरुषि निशंक भारत गौरव फाउंडेशन अवार्ड से सम्मानित

Image
नई दिल्ली/देहरादून। सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना, फिल्म निर्मात्री, कवित्री, व्यवसायी, पर्यावरणविद् व समाज सेविका आरुषि निशंक को भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन ने भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इन्हें कला और संस्कृति के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य के लिए दिया गया। दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान आरुषि को दिया गया जिसमें श्री रतन लाल कटारिया एम ओ एस जल शक्ति, मार्गनी भारत सांसद लोकसभा, सत्य नारायण जातीय सांसद लोकसभा, संग्राम सिंह इंडियन रेसलर समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। आरुषि सुप्रसिद्ध कत्थक गुरु पदम् विभूषण बिरजू महाराज की शिष्या हैं और भारत सरकार के भारत विदेश सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् की कलाकार हैं. ये एक दर्जन से साधिक देशों में अपनी कत्थक की प्रस्तुति दे चुकी हैं. कत्थक के अलावा आरुषि विगत 10 वर्षों से सामाजिक क्षेत्रों में पर्यावरण संस्करण व संवर्धन, नारी सशक्तिकरण और पवित्र गंगा नदी अवं उसकी सहायक नदियों की स्वछता अवं संरक्षण के कार्यों में संलग्न हैं। आरुषि केंद्र सरकार की नमामि गंगे परियोजना की प्रमोटर हैं और साथ ही साथ हिमालय तथा नदियों

निर्वाचक सत्यापन कार्यक्रम 1 सितंबर से

देहरादून। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा निर्वाचक नामावली को शत-प्रतिशत शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाये रखने के लिये 01 सितम्बर से निर्वाचक सत्यापन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी अर्ह मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम संशोधन, स्थान परिवर्तन व सूची से नाम हटवाने हेतु प्रयोग कर सकते हैं अथवा से सम्पर्क कर सकते हैं। समस्त अर्ह मतदाता (01 जनवरी, 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले) निर्वाचक नामावली में किसी भी प्रकार के संशोधन हेतु निकटतम में भी जा सकते हैं। प्रत्येक मतदाता को सत्यापन के लिए पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, राशन कार्ड, शासकीय/अर्धशासकीय पहचान पत्र, बैंक पास बुक, किसान पहचान पत्र एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित अन्य दस्तावेजों की फोटो प्रति लानी आवश्यक होगी। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 01 सितम्बर से बी.एल.ओ. घर-घर जाकर प्रत्येक निर्वाचक व उनसे संबंधित जानकारियों का सत्यापन करेंगे। सभी नागरिकों से अपेक्षा है कि वे अपने नाम, पते व स्थान परिवर्तन व अन्य किसी

विधायक जोशी ने किया पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण

Image
देहरादून। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने सहस्त्रधारा मुख्य मार्ग में काली-रो नदी में बनने वाले पुल का निरीक्षण किया। उन्होनें दूरभाष पर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बरसात के समाप्त होते ही पुल का निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया जाए। विश्व बैंक से वित्त पोषित यह पुल सहस्त्रधारा जाने वालों के लिए काफी मददगार होगा। इस अवसर पर अनुज कौशल, वीर सिंह चैहान, अरविन्द तोपवाल, धीरज थापा, संदीप थापा, प्रदीप रावत, मसीद अली, संजू थापा आदि उपस्थित रहे।